{"_id":"57f09e454f1c1bce4b574dac","slug":"pakistan-challenges-india-for-war-in-samba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बौखलाये पाकिस्तान ने गुब्बारे से दी धमकी, लिखा ‘इंडिया तेरा बदला जंग है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाये पाकिस्तान ने गुब्बारे से दी धमकी, लिखा ‘इंडिया तेरा बदला जंग है’
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक और भारत की कूटनीति के चलते पाकिस्तान बौखला गया है। अब वह अलग-अलग तरह से जंग की धमकियां दे रहा है। एक ओर आतंकी सरगना भारत को जंग के लिए धमकी दे रहा है तो वहीं पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में गुब्बारों में पर्ची लगाकर धमकी दे रहे हैं।
जम्मू संभाग के सीमावर्ती कसबा राजपुरा में शुक्रवार शाम को एक 12 वर्षीय मनु ने अपने घर के निकट एक गुब्बारा देखा। जैसे ही उसने गुब्बारा पकड़ना चाहा तो उसके साथ लगी पर्ची उसके हाथ में लगी, जिस पर लिखा था, ‘इंडिया तेरा बदला जंग है।’ यह धमकी उर्दू और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। किशोर ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद उक्त पर्ची को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

लगातार छोड़े जा रहे हैं धमकी वाले गुब्बारे
pakistan border
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि ऐसे ही गुब्बारे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से छोडे़ जा रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्त बरियाम सिंह, कृष्ण चौधरी, अशोक कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1971 में भारत-पाक के मध्य युद्ध लड़ा था।
पाकिस्तान बौखला गया है। वह भारत के साथ युद्ध नहीं लड़ सकता है। भारतीय सेना में काफी उत्साह है, वह किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम है। उनका कहना है कि अब पाक के पास केवल धमकियां ही हैं। इन धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। उनका कहना है कि युद्ध होने पर यदि उन्हें सेना की ओर से बुलाया जाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं।