{"_id":"5aec4ebb4f1c1bc03d8b6892","slug":"pakistan-ceasefire-violations-in-keran-sector-of-kashmir-valley-on-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाक ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में दागे गोले, स्थानीय महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाक ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में दागे गोले, स्थानीय महिला घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 04 May 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर पाक ने की गोलीबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। पाक रेंजर्स ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोले दागे हैं। इस गोलीबारी में एक स्थानीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।
विज्ञापन
पाक की ओर से लगातार 45 मिनट तक भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही सीमा से सटे इलाकों में बने रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलीबारी की गई। हालांकि भारतीय जवानों ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीमा पर तैनात पाक रेंजर्स ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने एलओसी पर बनी भारतीय सीमा की 20 जाट रेजीमेंट की चौकियों को निशाना बना कर स्वचालित हाथियारों और 182 एमएम मोर्टार के द्वारा गोले दागे।
विज्ञापन
इस गोलीबारी के दौरान कुछ मोर्टार रिहायशी इलाके में भी गिरे जिसके चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला की पहचान नूरजहां के तौर पर हुई है। उसे इलाज के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां अब उसकी हालत में सुधार है।
#JammuAndKashmir: Pakistan violated ceasefire in Kupwara's Keran sector, last night. Exchange of fire lasted nearly 45 minutes, one civilian injured. pic.twitter.com/hErzpV1x5b
— ANI (@ANI) May 4, 2018
भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
पाक की इस कायराना हरकत पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने भी जमकर गोले दागे। दोनों ओर से लगभग 30 मिनट तक फायरिंग होने के बाद बंद हो गई। इलाके में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अभी भी अपने घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सीमा पर तैनात जवानों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दे दिया गया है।
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक
सीमा पर पाक लगातार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देता आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद वो अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले नागरिकों को अक्सर पाक की इस गोलीबारी के कारण हुए नुकसान को भुगतना पड़ता है। गौरतलब है कि सरहद से सटे खेतों में अब फसल पक कर तैयार हो गई है। ऐसे में पाक की ओर से गोलीबारी होने की आशंका और बढ़ जाती है। किसानों तीव्र गति से फसलों की कटाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है।