फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan ceasefire violation in uri sector in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीरः उड़ी सेक्टर में पाक ने फिर की गोलीबारी, 500 लोगों ने छोड़े घर

Fri, 23 Feb 2018 11:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
pakistan ceasefire violation in uri sector in jammu and kashmir
India Pakistan Border - फोटो : File Photo

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते 500 लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। राहत शिविर में करीब 200 लोगों ने शरण ली है। प्रशासन शनिवार को गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लेगा। गोलाबारी से इलाके में तनाव और दहशत है।

विज्ञापन


संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते सिलिकूट, बालाकोट, चुरुंडा, तिल्लावारी, थजल आदि गांवों के लोगों ने घर छोड़ दिए हैं। डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट कर कहा कि फायरिंग के चलते 500 लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। जिले के डीसी और एसएसपी मौके पर मौजूद हैं ताकि लोगों के सामने कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन


उड़ी के एसडीएम डॉ डी सागर ने बताया कि शुक्रवार को करीब 90 और लोग उनके पास सहायता लेने पहुंचे। इस वक्त करीब 200 लोग गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उड़ी में लगाए गए शिविर में शरण लिए हैं। इनके लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विशेष टीम शनिवार को प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगी। प्रारंभिक रिपोर्ट में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अब पूरा जायजा लेने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। एसडीपीओ जावेद अहमद शाह के अनुसार वीरवार को सुबह 8 से शाम 7 बजे तक रुक-रुककर गोलाबारी हुई।

इसके बाद रात एक बजे के बाद भी गोलाबारी की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के जवान प्रशासन के साथ मिलकर सतर्क हैं ताकि लोगों को सहायता दी जा सके। उड़ी सेक्टर के चुरुंडा गांव में सोमवार को भी गोलाबारी की गई थी, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी। इस सेक्टर में पाकिस्तान एक हफ्ते में दो बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। 

पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान जख्मी

नियंत्रण रेखा पर राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार रात को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान जख्मी हो गया। सेना की 3/5 जीआर का जवान दीप सिंह कलसियां में पोस्ट पर तैनात था। उन्हें नौशेरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात राजोरी के 150 जीएच में रेफर किया गया है।

नौशेरा सेक्टर के झंगड़ और सरैया में शुक्रवार शाम से ही पाकिस्तान ने भारत की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। शाम करीब सात बजे अग्रिम चौकी पर तैनात दीप सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए। देर रात तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी।

राजोरी जिले में ही एलओसी से सटी मंजाकोट तहसील के राजधानी गांव के कलवत्रा मोहल्ले में पाकिस्तान से दागे गए कई मोर्टार गिरे। यहां के सरकारी प्राइमरी स्कूल में मोर्टार गिरने से इसे काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि दिन में ये गोले गिरते तो कई बच्चों की जान जा सकती थी। गोलाबारी से इलाके में दहशत है। 

वहीं, देर रात को पाकिस्तान ने पुंछ जिले में भी गोलाबारी शुरू कर दी। मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में रात आठ बजे से धमाकों की आवाज गूंजने लगी थी। पाकिस्तानी सेना की 801 मुजाहिद रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों पीर, कंजरी, गोगा और चील से भारतीय सेना की 7/11 गोरखा रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों समेत रिहायशी इलाकों में यूनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टार से भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी।

गोलाबारी इतनी तेज थी कि काफी दूर से धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। भारतीय जवान भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। गौरतलब है कि करमाड़ा सेक्टर में गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तानी सेना के बैट हमले को नाकाम करने के छह दिन बाद एक बार फिर पाकिस्तानी ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed