फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan ceasefire violation in rajouri sunderbani sector, one army jawan injured

जम्मू-कश्मीरः दिवाली पर पाक ने सुंदरबनी सेक्टर में बरसाए गोले, एक जवान घायल

Sun, 27 Oct 2019 03:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Oct 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
pakistan ceasefire violation in rajouri sunderbani sector, one army jawan injured
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दिवाली के दिन भी उसने अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की जिसमें भारतीय सेना के एक जवान के घायल होने की सूचना है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से पीओके में सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने बुधवार देर रात संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन


इस दौरान पाक सेना ने भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की। जिसका भारतीय सेना व बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप ले घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना

इससे पहले मंगलवार को मेंढर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की थी। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। जिसमें दो नागरिक घायल हो गए थे। 

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना
पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं।

वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना से पाकिस्तान को माकूल जवाब देने व सबक सिखाने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed