ना'पाक' हरकत नाकाम, गोलाबारी में दो जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक समेत पांच ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने सुंदरबनी और गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को प्रभावी ढंग से जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक व तीन घुसपैठिए मारे गए, जबकि चार अन्य सैनिक घायल हैं। पाकिस्तान की कई चौकियां भी तबाह हुई हैं।
इसी दौरान सीमा पार से हुई भारी गोलाबारी में भारतीय सेना के जवान, हवलदार सीजे गणपति और राइफलमैन सुखविंदर सिंह शहीद हो गए। हवलदार सीजे गणपति महाराष्ट्र और राइफलमैन सुखविंदर सिंह जिला होशियारपुर, पंजाब के रहने वाले थे।
सैन्य प्रवक्ता ले. कर्नल देवेद्र आनंद ने कहा कि हवलदार सीजे गणपति और राइफलमैन सुखविंदर सिंह एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और सच्चे देश थे। राष्ट्र हमेशा सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।
पाकिस्तान की ओर से चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पलांवाला-सुंदरबनी सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में सोमवार शाम को संदिग्ध हलचल देखी गई। सतर्क जवानों ने ध्यान से देखा तो आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उन्हें ललकारा।
इस बीच आतंकियों को सीमा पार धकेलने के लिए पाकिस्तान की ओर से अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। इससे पहले जोरदार धमाका हुआ और फिर गोलाबारी शुरू की गई। इसमें एक जवान शहीद हो गया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से बैट हमला किया गया था, जिसमें जवान शहीद हुआ है।
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी, मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार बरसाए। सेना की तरफ से की गई कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित दराशेर खान क्षेत्र में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सोमवार की सुबह करीब पौने दस बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर की मनकोट तहसील के दबराज, नाड़मनकोट, चोई मनकोट, बलनोई आदि क्षेत्रों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए।