{"_id":"573b40204f1c1b275dac6fc6","slug":"pakistan-broke-the-ceasefire-in-uri-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उड़ी सेक्टर में पाक ने तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उड़ी सेक्टर में पाक ने तोड़ा सीजफायर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 17 May 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सोमवार रात को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
सेना के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर के कमलकोट में भारतीय पोस्टों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी, जो रुक-रुक कर आधे घंटे तक जारी रही। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के पीछे सीमा पार लांचिंग पैड पर बैठे आतंकवादियों को भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ कराना था। भारतीय सेना द्वारा लगातार आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करने के बाद पाकिस्तान अब गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाना चाह रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2014 से राज्य के जम्मू संभाग में सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उड़ी में सीजफायर का उल्लंघन उस समय किया गया है, जब घुसपैठ के रास्तों पर बर्फ पिघलनी शुरू हुई है। यह साफ करता है कि आने वाले महीने एलओसी पर चुनौती भरे