फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Army firing across Line of Control in Kupwara and Baramulla and Akhnoor sector

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी: कुपवाड़ा, बारामुला और अखनूर में रातभर गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 29 Apr 2025 07:10 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Apr 2025 07:10 AM IST
सार

पाकिस्तान ने सोमवार देर रात फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर कुपवाड़ा और बारामुला के साथ अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
Pakistan Army firing across Line of Control in Kupwara and Baramulla and Akhnoor sector
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 28-29 अप्रैल की रात में कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। 
विज्ञापन


भारतीय सेना के अनुसार, 28-29 अप्रैल की रात में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी की। गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी प्रभावी तरीके से जवाब दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने कई इलाकों में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पहलगाम हमले के बाद बनी तनाव की स्थिति के बीच पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर फायरिंग कर रहा है। रविवार रात भी पाकिस्तान ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर हल्के हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पकिस्तान की ओर से गड़ी हबीबुल्ला, हलन शुमाली, अलियाबाद, चकोटि और केला बंडी के क्षेत्रों से कुपवाड़ा में फायरिंग की गई। वहीं, भट्टल, कहुटा और फॉरवर्ड कहुटा के क्षेत्रों से जम्मू संभाग के पूंछ में फायरिंग कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की। 

 

हालांकि फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पिछले पांच दिनों से पाकिस्तान एलओसी पर बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की उड़ी नींद: बिलबिलाहट में LoC पर कर रहा फायरिंग; इसकी वजह भारत की जवाबी कार्रवाई का डर या कुछ और?


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान कसे डर है कि भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से भी खतरनाक ऑपरेशन कर पहलगाम के मासूम लोगों का बदला लेने की तैयारी कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed