{"_id":"5d065c4a8ebc3e160f753212","slug":"pakistan-alerted-india-on-input-of-repeating-a-ied-blast-in-kashmir-like-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बोला फिर हो सकता है पुलवामा जैसा आईईडी वाहन ब्लास्ट, इनपुट के बाद अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान बोला फिर हो सकता है पुलवामा जैसा आईईडी वाहन ब्लास्ट, इनपुट के बाद अलर्ट
Sun, 16 Jun 2019 08:46 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 16 Jun 2019 08:46 PM IST
सार
- पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई, सुरक्षा बलों की कॉनवॉय के दौरान विशेष नजर
- अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां कोई रिस्क नहीं लेना चाहती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से आईईडी वाहन से हमले के इनपुट दिए जाने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। घाटी में सैन्य प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों तथा हाईवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा बलों की कॉनवॉय के गुजरने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने दक्षिणी कश्मीर में हमले का खतरा बताया है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में कहां हमला किया जाना है, इसका इनपुट नहीं है। यह एक सामान्य तरह का इनपुट है। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। इस वजह से सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया गया है। दक्षिणी कश्मीर के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
खासकर यात्रा मार्ग के आस-पास विशेष चौकस रहने को कहा गया है। दक्षिणी कश्मीर से होकर ही अमरनाथ यात्री गुजरते हैं। चाहे वह पहलगाम का रास्ता हो या फिर बालटाल का। सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आस-पास भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से किसी प्रकार के आरोप, भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई या अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
पुलवामा में हुआ था आत्मघाती कार हमला
इसी वर्ष 14 फरवरी को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ की कॉनवॉय पर विस्फोटकों से लदी कार से आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। 30 मार्च को जम्मू संभाग के बनिहाल के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ की कॉनवॉय पर फिदायीन हमले की कोशिश की गई थी, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था।
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में गत बुधवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं फिर ग्रेनेड हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी हमलावर आतंकी मारा गया था।