{"_id":"d435292bb1ae47e0c346fa5d8cf831b6","slug":"pakistan-again-voilattes-ceasefire-at-samba-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा में की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Nov 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज एक बार फिर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी करके सीजाफायर का उल्लंधन किया है। खबर है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा सेक्टर के ख्वारा इंटरनेशनल बॉर्डर के पास छोटे हथियारों से फायरिंग की है।
विज्ञापन
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंधन कर रहा है। अरनिया में आतंकियों के हमले के दूसरे दिन 27 नवंबर को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंधन किया था।
विज्ञापन
इसके बाद राजौरी में एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। कल डोडा से भी सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त करके भारी मात्रा हथियार बरामद किए थे। शनिवार को ही श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया जिसमें करीब 14 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद पुंछ में एलओसी के पास भी पाकिस्तनी आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया लेकिन इस घटना में कोई जवान हताहत नहीं हुआ था।