{"_id":"07691bf1b7090b1f3339b1b74994f190","slug":"pakistan-again-voilated-ceasefire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 18 May 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कठुआ तथा अरनिया क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन किया। शनिवार देर रात पाकिस्तान ने कठुआ जिले में पहाड़पुर और पानसर इलाके में गोलाबारी की। सीमा सुरक्षा बल ने घुसपैठ की आशंका के चलते रोशनी करने के लिए हवा में पैरा बम दागा।
विज्ञापन
देर रात हुई इस घटना से कुछ देर के लिए तनाव बना रहा, पर छिटपुट फायरिंग के बाद से सीमा पर शांति बनी हुई है। रविवार को रामगढ़ क्षेत्र की अग्रिम पोस्ट नरायनपुर के निकट पाक रेजरों ने अचानक दो फायर कर दिए। इससे सीमांत गांवों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, नंदपुर से नरायनपुर तक ग्रेफ विभाग द्वारा सड़क बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग के कर्मचारी रविवार दोपहर जैसे ही नरायनपुर के निकट पहुंचे, पाकिस्तान की अशरफ पोस्ट से दो हवाई फायर हुए। इसके बाद विभाग को मजबूरन काम बंद करना पड़ा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले में कुछ दिन पूर्व से सीमा पार संदिग्ध हलचल देखी जा रही है।
विज्ञापन