{"_id":"2a212dffd8398aad496d7fee8d84f48b","slug":"pakistan-again-violates-ceasefire-in-planwala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ कराने को पाक रेंजरों ने फिर की नापाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ कराने को पाक रेंजरों ने फिर की नापाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर/दोमाना
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों में खलल डालने को पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ करवाने की कोशिशें की जा रहीं हैं। शुक्रवार को पाक रेंजरों ने आईबी पर पलांवाला सेक्टर के जोगवां बलटोह की चकला पोस्ट पर गोलीबारी की। फायरिंग आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए कवर फायर देने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
पाक फायरिंग में पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना का हवलदार घायल हो गया। उसे तुरंत अखनूर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हवलदार की पहचान तीन नागा रेजिमेंट के सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से शुक्रवार दोपहर साढ़े बाहर बजे के करीब चकला पोस्ट पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी गई। 15 मिनट तक चली गोलीबारी में भारतीय सेना की ओर से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
सेना की ओर से जारी ब्यान में बताया गया है कि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए दोपहर को आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। तीन नागा रेजिमेंट के जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा। इस पर घुसपैठियों और पाक रेंजरों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
सेना ने इस दौरान घुसपैठ से इनकार किया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इसी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सुरंग बनाकर घुसपैठ करवाने की कोशिश की गई थी।