फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates ceasefire at arniya sector

पाक ने फिर की फायरिंग, भारतीय चौकियों मोर्टार दागे

Sun, 10 Aug 2014 11:57 PM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
pakistan again violates ceasefire at arniya sector

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियासत के दौरे से ठीक एक दिन पहले रविवार को पाकिस्तान ने आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) और एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर सीज फायर तोड़ा।

विज्ञापन


आईबी पर पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार शाम करीब चार बजे सीमा सुरक्षा बल की नेकोयाल पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की।

पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा स्नाइपर राइफल से कुछ ही फायर किए जाने के बाद फायरिंग बंद कर दी गई। इसके चलते बीएसएफ के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


रात आठ बजकर 38 मिनट से आठ बजकर 44 मिनट तक पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर की टेंट गार्ड पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसके बाद कुछ देर तक फायरिंग बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टार दागे

pakistan again violates ceasefire at arniya sector

करीब नौ बजे पाकिस्तान की ओर से फिर फायरिंग शुरू हो गई जोकि देर रात तक रुक रुक कर जारी थी। पाकिस्तान रेंजरों द्वारा इस दौरान पीतल और चिनाज पोस्ट को भी निशाना बनाया गया।

रात करीब ग्यारह बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टार दागने भी शुरू कर दिए थे। बीएसएफ द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही थी। 18 और 21 जुलाई को पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा स्नाइपर राइफल से की फाय में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

इससे पूर्व रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे पाकिस्तानी सेना ने जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने पाकिस्तान द्वारा सीज फायर उल्लंघन किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे भी मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलाबारी कर सीज फायर का उल्लंघन किया था।

मोदी के पिछले दौरे पर भी पाक ने तोड़ा था सीजफायर

pakistan again violates ceasefire at arniya sector

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार चार जुलाई को रियासत के दौरे पर आए थे। इससे ठीक एक दिन पहले भी पाकिस्तान ने सीज फायर उल्लंघन कर पांच से छह आतंकियों को नियंत्रण रेखा पार से घुसपैठ कराने की कोशिश की थी।

इस दौरान जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे बलनोई सागरा क्षेत्र में रोशनी पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी। घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाने के दौरान सेना और आतंकियों में नियंत्रण रेखा पर 10 घंटे तक मुठभेड़ चली थी।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह कश्मीर संभाग के जिला कुपवाड़ा में भी करीब आधा दर्जन आतंकी पाकिस्तानी फायरिंग की आड़ में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने में सफल रहे थे।

इनमें से तीन आतंकियों को सर्च आपरेशन के दौरान सेना ने मार गिराया है, पर अन्य की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed