फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak wrestling players will not be invited in india this year

सीमा पर तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तानी पहलवानों को नहीं दिया न्यौता

Thu, 22 Sep 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 22 Sep 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
pak wrestling players will not be invited in india this year
border - फोटो : PTI
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कटड़ा में वर्ष 2005 में रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल की शुरुआत की गई थी। नवरात्र महोत्सव के दौरान वर्ष 2012 तक लगातार आठ साल पाकिस्तान से 6-7 पहलवान दंगल में शिरकत करते रहे ।
विज्ञापन


पिछले चार साल में सुरक्षा कारणों से पाक पहलवानों को नहीं बुलाया जा सका है। जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए दंगल से प्रयास किए गए थे, लेकिन पिछले कुछ साल से सीमा पर हालात अनुकूल नहीं रहे हैं। पाकिस्तानी टीम को बुलाने का मामला गृह मंत्रालय के पास रहता है। 
विज्ञापन

2013 से बंद है पाकिस्तान को न्योता देने का सिलसिला

pak wrestling players will not be invited in india this year
कुश्ती - फोटो : Demo Pic.
वर्ष 2013 में पाकिस्तानी सैनिकों के भारतीय जवानों के सिर कलम करने की घटना पर दंगल में पाकिस्तानी पहलवानों को न्योता नहीं दिया गया।

वर्ष 2014 में भी सीमा पर लगातार सीजफायर के उल्लंघन से सुरक्षा की दृष्टि से पाकिस्तानी पहलवानों को गृह मंत्रालय ने अनुमति नहीं दी। पिछले साल भी सीजफायर के लगातार उल्लंघन से पाकिस्तानी पहलवानों को नहीं बुलाया गया। पाक की नापाक हरकतों से दंगल के माध्यम से चलाए जा रहे मिशन दोस्ती को झटका लगा है। 
 

महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम

pak wrestling players will not be invited in india this year
दंगल - फोटो : फाइल फोटो
नवरात्र महोत्सव में करवाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दंगल में महिला पहलवान भी दम दिखाएंगी। इसके लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से तीन-तीन तथा जेएंडके से चार पहलवान प्रस्तावित हैं।

इसमें घाटी से भी महिला पहलवान शिरकत करेंगी। यह लगातार तीसरा साल होगा, जब महिला पहलवानों को भी कटड़ा अंतरराष्ट्रीय दंगल में मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed