राजोरी-पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, सैन्य अधिकारी और जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के तरकुंडी और पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की।
82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दागे गए। पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन की जद में एलओसी से सटे कुछ रिहायशी इलाके भी आए।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक तरकुंडी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक सैन्य अधिकारी और एक जवान घायल हुआ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
इन चौकियों से पाकिस्तान ने की गोलाबारी
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान अब तक 30 बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। 16 अक्टूबर को नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम करीब पांच बजे जिले के तरकुंडी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की। मोर्टार भी दागे गए। इस दौरान सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाने की कोशिश की गई।
तरकुंडी से सटे नैक्का क्षेत्र में भी गोलाबारी की गई। इस क्षेत्र में करीब दस गोले गिरे। देर शाम तक इलाके में किसी के नुकसान की खबर नहीं थी। पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में भी गोलाबारी की। यहां कुछ गोले बालाकोट के रिहायशी इलाके में भी गिरे।
पाकिस्तानी सेना की 640 मुजाहिद ने अपनी पीओपी, त्रिकुंडी, बीओपी, एलआईओ पोस्टों से बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाने की कोशिश की।