{"_id":"5fbf717e8ebc3e9bc202d660","slug":"pak-violates-ceasefire-in-qasba-kirni-sectors-in-poonchby-firing-with-small-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने कस्बा और किरनी सेक्टर में दागे गोले, एक जूनियर कमिश्नर ऑफिसर शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने कस्बा और किरनी सेक्टर में दागे गोले, एक जूनियर कमिश्नर ऑफिसर शहीद
Thu, 26 Nov 2020 02:42 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी शुरू कर दी। कीरनी, कस्बा, दिगवार, माल्टी और दलान सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने हल्के और बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी की है। गोलाबारी से कीरनी सेक्टर में जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह (16 गढ़वाल) और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: One Junior Commissioner Officer (JCO) lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Poonch. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 26, 2020विज्ञापन
घायल जेसीओ को एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण को परिजनों एवं पड़ोसियों ने चारपाई पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मोहम्मद रशीद (50) के रूप में हुई है। सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दोनों ओर से शाम साढ़े बजे तक गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन
आईबी पर पाकिस्तान ने सात घंटे की गोलाबारी, कई घरों को पहुंचा नुकसान
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने बुधवार रात सात घंटे तक भारी गोलाबारी की। इस दौरान पानसर, रठुआ, करोल कृष्णा गांव में कई घरों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की है। बुधवार रात करीब दस बजे पाकिस्तान ने भीके चक, करोल पंगा, चक सामां पोस्ट से गोलाबारी शुरू की, जो सुबह पांच बजे तक जारी रही।
गोलाबारी से रठुआ गांव के बलवीर कुमार, रुलदू राम, बलकार चंद, देवराज, हंसराज के घरों की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, हंसराज के घर के आंगन में खड़ी बाइक को भी नुकसान हुआ। करोल बिद्दो में रंजीत सिंह के घर की चारदीवारी और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।