बैठक से पहले पाकिस्तान किया सीजफायर का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने डीजी (बीएसएफ-रेंजर्स) स्तर की वार्ता के बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की ओर से उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर और पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलाबारी की गई है।
पुंछ में आज सुबह पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की गई हैं। भारत की ओर से पाकिस्तान की इस उकसावे की कारवाई का करारा जबाव दिया है। आपको बता दे कि आज दिल्ली में भारत-पाक के बीच डीजी स्तर की बैठक हो रही है।
इस दौरान नौगाम सेक्टर में बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल हुए हैं। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा श्रीनगर से करीब 120 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों पर फायरिंग की।
पाकिस्तान कर रहा है सीमा पर स्नाइपर का इस्तेमाल
नौगाम सेक्टर में बीएसएफ द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। फायरिंग करीब दोपहर 3:30 बजे तक जारी रही। पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर समेत अन्य हलके हथियारों का इस्तेमाल किया गया। बीएसएफ की एक पेट्रोलिंग पार्टी हीरा लेफ्ट पोस्ट से हीरा राइट पोस्ट की ओर गश्त कर रही थी।
गोलाबारी में दो स्नाइपर शॉट से बीएसफ के सब-इंस्पेक्टर जवाहर लाल यादव और कांस्टेबल राहुल यादव घायल हो गए। दोनों घायल 119 बटालियन के हैं। पिछले महीने इसी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में सेना का एक जूनियर कमीशंड अफसर शहीद हुआ था।
उधर, पुंछ में रविवार को मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में भी पाक ने मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे फायरिंग शुरू की थी। उस पार तैनात पाक सेना की 651 मुजाहीदीन ने अचानक अपनी डाकू, कददू, रोशनी चौकियों से भारतीय सेना की 22 सिख रेजीमेंट की तीन अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी की।
भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की। करीब दो घंटे बाद पाक सेना की गोलीबारी थम गई। गौरतलब है कि जिले में इस महीने पाक सेना की गोलीबारी की यह 9वीं घटना है।