{"_id":"5f754a16ec91fd3fc9556e73","slug":"pak-violates-ceasefire-in-krishna-ghati-sector-of-poonch-lance-naik-karnail-singh-lost-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद
Thu, 01 Oct 2020 08:46 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
शहीद जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
इस दौरान हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल रात कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की सेना ने मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बुधवार रात को बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।Jammu and Kashmir: Lance Naik Karnail Singh lost his life in an incident of ceasefire violation by Pakistan in Krishna Ghati Sector last night, says Defence PRO, Jammu. https://t.co/bSYb0AWc4s pic.twitter.com/MVZaV65NG9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2020
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए।
उन्होंने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी रैंक के अधिकारी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 30 सितंबर की रात को सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर लांस नायक करनैल सिंह को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।
खबरों के अनुसार, कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी में एक अन्य जवान घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान पिछले पांच दिनों से पुंछ में बस्तियों को निशाना बना रहा है। गोलेबारी में मंगलवार को कई जानवर घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने सितंबर में 47 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने पांच सितंबर को राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो जवान घायल हो गए थे।
इससे पहले राजौरी के केरी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और इस दौरान एक जेसीओ शहीद हो गया था।