{"_id":"140874cd3271fa6d75ccb9e56f92d600","slug":"pak-violates-ceasefire-at-samba-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर घुसपैठ का प्रयास विफल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर घुसपैठ का प्रयास विफल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे से पहले सांबा स्थित भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वीरवार की देर रात आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। सांबा सेक्टर में रात 11 बजे के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर हलचल देखी। इससे पहले जवान कुछ करते, पाक रेंजरों ने गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
लेकिन बीएसएफ कर्मियों ने डटकर जवाब दिया। जिससे आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे में ध्यान आकर्षित करने के लिए आतंकियों की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन आफ कंट्रोल पर उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ के उच्चाधिकारियों के अनुसार सीमा पर उनके जवान पूरी तरह सतर्क हैं। हालांकि सीमा पार आतंकी घुसपैठ के लिए बैठे हैं, लेकिन उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सीमांत इलाकों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। खासकर सीमा से सटे इलाकों में लोगों को हलचल कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रात के समय सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा। अरनिया सेक्टर में दो दिन तक लगातार सीजफायर तोड़ने के बाद शुक्रवार की शाम पाक रेंजरों ने सांबा के मंगूचक्क में गोलाबारी की। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से आतंकियों की घुसपैठ करवाने की फिराक में है, लेकिन सीमा पर मुस्तैद जवानों की सतर्कता से वह इसमें कामयाब नहीं हो पा रहा है।
शुक्रवार को पाकिस्तान ने अपनी भोपालपुर पोस्ट से भारत की मंगूचक्क पोस्ट पर गोलाबारी की। इसका सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाब दिया। लगभग छह बजे के बाद गोलाबारी बंद हुई। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। गोलाबारी से सीमावर्ती गांव वैनगलाड, मवा कैंप, रिगाल, चलैड़ियां, चचवाल, मंगूचक्क के लोग दहशत में हैं।