{"_id":"586bf65a4f1c1b943a159289","slug":"pak-uav-cross-loc-in-uri-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हवाई सीमा के 400 मी. तक अंदर आया पाक का UAV","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हवाई सीमा के 400 मी. तक अंदर आया पाक का UAV
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
यूएवी
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने कश्मीर के उरी सेक्टर में हवाई उल्लंघन किया है। पाक का मानवरहित टोही विमान (यूएवी) एक जनवरी को करीब 400 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आया। करीब तीन महीने पहले इंटरनेशनल बार्डर से भी घुसपैठ हुई थी।
ताजा मामला उरी की अंगूरी पोस्ट का बताया है। उक्त पोस्ट की तरफ से हवाई उल्लंघन की रिपोर्ट की गई है। यह पोस्ट उरी सैन्य हेडक्वार्टर के बिल्कुल नजदीक है। इसी क्षेत्र में आतंकियों ने सितंबर में आतंकी हमला किया था। इसमें सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद से लगातार पाक की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ कराकर हमले करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Trending Videos
पहले भी पाक कई दफा कर चुका है हवाई सीमा का उल्लंघन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : PTI
पाकिस्तान द्वारा हवाई सीमा का उल्लंघन करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान का एक विमान देखा गया था, लेकिन कुछ ही मिनट में वह अपनी सीमा में लौट गया था।
बहुत नीचे उड़ान भर रहे इस विमान को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने देखा और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी थी। उस वक्त बीएसएफ ने इस संदर्भ में पाकिस्तान के समझ विरोध दर्ज करवाया था।