फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pak responsibil ‌for kashmir violence

'कश्मीर हिंसा के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान जिम्मेदार'

Tue, 26 Jul 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 26 Jul 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Pak responsibil for kashmir violence
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा - फोटो : File Photo
सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कश्मीर हिंसा के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि कश्मीर में छद्म युद्ध जैसे जो हालात हैं उसके पीछे पाकिस्तान है। वह कश्मीर में प्राक्सी वार चला रहा है।
विज्ञापन


द्रास में विजय दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए हिजबुल और लश्कर सीधा हस्तक्षेप कर रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में हिंसा तथा तनाव की और भी वजहें हो सकती हैं। इनमें आतंरिक वजह भी शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीर घाटी में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमान प्रमुख ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार घुसपैठ की कोशिशें अधिक हुई हैं। आने वाले दिनों में घुसपैठ की कोशिशें और तेज होंगी, लेकिन सेना किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। वह हर स्थिति में मुंहतोड़ जवाब देगी। कहा कि पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर के उल्लंघन का भी सहारा लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed