पाक का दोगला चेहरा, मिठाई खिलाकर दागे गोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का नापाक चेहरा एकबार फिर सामने आया। वीरवार को आजादी का जश्न मना रहे पाकिस्तानी सैनिकों ने बालाकोट सेक्टर की रोशनी पोस्ट में तैनात जवानों को मिठाई खिलाई।
चंद घंटों के बाद बालाकोट सेक्टर में ही गोले दागने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, आरएस पुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों ने इस बार न तो मिठाई भेजी और न ही बधाई ली।
जबकि हर साल पाक रेंजर मिठाई भेजते हैं और उसके अगले दिन 15 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल की ओर से उन्हें मिठाई भेजी जाती है।
बीएसएफ ने भी की जवाबी फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम 5.10 बजे से बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टारों के साथ भारी गोलाबारी की गई।
इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की। समाचार लिखे जाने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। बताया जाता है कि इस दौरान भारतीय क्षेत्र में अभी किसी तरह के नुकसान का समाचार नहीं है।
इससे पहले बुधवार रात को भी पाक सेना ने लगातार गोलाबारी की। इस दौरान आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास भी किया, लेकिन भारतीय जवानोें ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया।
विरोध में अन्य बार्डरों पर नहीं ली गई मिठाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाकोट सेक्टर में भारत की एमएस टेकरी, कुनिकल व बंकर चौकियों पर पाकिस्तान की महल टोरियां, टोपा ग्रांडिया और बुश टेकरी पोस्ट से बुधवार रात फायरिंग की गई।
जिसका जवाब भारतीय सैनिकों ने अपनी पोस्ट से दिया। फायरिंग करीब एक घंटे तक तेज रहने के बाद रुक-रुक कर रात दो बजे तक जारी रही।
उधर, इसी सेक्टर में भारत की 485 पोस्ट पर पाकिस्तान की लंजोट फारवर्ड पोस्ट से अचानक फायरिंग की गई, जिसका उत्तर भी भारतीय सेना ने दिया।