फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pak intruder killed by BSF in Samba Jammu 

जम्मू: बीएसफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, चेतावनी के बाद भी 150 मीटर घुस गया था अंदर

Tue, 16 Mar 2021 10:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 16 Mar 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pak intruder killed by BSF in Samba Jammu 
बीएसएफ जवान - फोटो : Basit zargar
सीजफायर समझौते के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर मंगलवार की शाम सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। वह भारतीय सीमा में 150 मीटर अंदर तक दाखिल हो गया था।
विज्ञापन


बीएसएफ के अनुसार रामगढ़ क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 176वीं वाहिनी के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा की ओर बढ़ते देखा। सीमा की अग्रिम चौकी मल्लु चक पर तैनात जवानों ने देखा कि घुसपैठिया तेजी से भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहा है। जैसे ही उसने जीरो लाइन पार की तो हवाई फायर कर उसे चेतावनी दी गई। इसके बाद भी वह नहीं रुका और भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ता रहा। सीमा के 150 मीटर अंदर पहुंचने पर जवानों ने उसे ढेर कर दिया। घुसपैठिए का शव रामगढ के उप जिला अस्पताल में रखा गया है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों की तैनाती की टोह लेने की कोशिश
भारत-पाक सीमा पर घुसपैठियों को भेज कर सुरक्षा बलों की तैनाती की टोह लेने की पाकिस्तानी सेना कोशिश कर रही है। सीजफायर समझौता के बाद इसी कड़ी में घुसपैठिए को भेजा गया हो। हालांकि, जांच चल रही है। सूत्रों की मानें तो पाक रेजरों की मदद से सीमा पर सुरंग निकालने के लिए भी पाक सेना प्रयास करने मे जुटी है ताकि घुसपैठियों को सुरंग के रास्ते घुसपैठ करवाई जा सके। पाकिस्तान समझौते के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन भेजा था जिसे पंजाब के बमियाल सीमा पर मार गिराया गया था। कठुआ के सीमावर्ती गांव और जम्मू के भलवाल इलाके में पाक एयरलाइन लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने में तीसरा घुसपैठिया ढेर
पिछले पांच माह में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा जिले में तीन घुसपैठियों को ढेर किया गया है। गत वर्ष नवंबर में बैनगलाड सीमा की चक फकीरा पोस्ट के सामने और इस साल फरवरी माह में घुसपैठिए को मार गिराया था। दोनों के शव पाक रेंजरों को सौंप दिए गए थे। मंगलवार की शाम रामगढ़ सेक्टर में तीसरा घुसपैठिया ढेर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed