{"_id":"831b6000cd30b6c71bbb7d2ce0d605a5","slug":"pak-again-violates-ceasefire-fires-at-forward-posts-in-poonch-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन ही रह पाई शांति, पाक ने फिर की गोलीबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन ही रह पाई शांति, पाक ने फिर की गोलीबारी
Updated Sun, 12 Oct 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो रात की शांति के बाद पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से गोलीबारी शुरु कर दी गई है। दो दिन तक रही शांति के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ के केरनी सेक्टर में चार चौकियों पर फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को भारतीय सेना भी करारा जवाब दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों पर अभी भी
विज्ञापन
फायरिंग जारी है।
मालूम हो कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गुरुवार की रात से संघर्ष विराम का कोई उल्लंघन नहीं किया जा रहा था और इसके साथ ही जम्मू क्षेत्र में 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास असहज शांति बनी हुई थी।
पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा एक अक्टूबर से 9 अक्तूबर के बीच जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गयी गोलीबारी और गोलाबारी में आठ लोग मारे गए और करीब 90 अन्य घायल हुए। इसके अलावा 113 सीमावर्ती गांवों के 32 हजार लोगों को अपने घरों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा।

गुरुवार से बंद थी फायरिंग
आज की घटना से पहले संघर्ष विराम उल्लंघन की अंतिम घटना गुरुवार रात हुई थी जब कठुआ जिले में हीरानगर में चार सीमावर्ती चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से कुछ देर के लिए गोलीबारी की गयी थी।
भारत के तल्ख तेवर और मुंहतोड़ जवाब से घबराए पाकिस्तान की बंदूकें शनिवार रात तक खामोश रही थीं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा पार से गोलाबारी बंद है। पर भारतीय जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। सीमा पार से हमले तो फिलहाल थम गए हैं, लेकिन, पाक रेंजरों की सरगर्मी बढ़ गई है। खाली कराए गांवों में वीरानी पसरी हुई है।
हालांकि, पाकिस्तान ने कठुआ जिले में सीमावर्ती चार चौकियों को वीरवार रात को भी निशाना बनाया था। वहीं, महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान की करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर उसे मुंह की खानी पड़ी है। उसे ऐसा सबक मिला है कि ऐसी हिमाकत करने की दोबारा गलती नहीं करेगा।