फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak again violate the siege fire

नहीं माना पाक, सीमा पार से फिर की फायरिंग

Fri, 25 Jul 2014 10:46 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
pak again violate the siege fire
पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम एकबार फिर बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई गोलाबारी एक घंटे तक जारी रही। उसके बाद रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही।

गोलाबारी का मुख्य मकसद नियंत्रण रेखा से आतंकियों की घुसपैठ करवाना था, लेकिन भारतीय जवानों ने उन्हें अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया।

भारतीय चौकियों को बनाया गया निशाना

pak again violate the siege fire

पाक सेना की 651 मुजाहिदीन रेजिमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों हक्कल ट्री और डब्सी फारवर्ड से भारतीय सेना की 5 ग्रिनेडियर रेजिमेंट की अग्रिम चौकियों पीली, पोना, नोल, लंजोट फारवर्ड और 485 को निशाना बनाया।

इस दौरान पाक रेंजरों ने यूनिवर्सल मशीन गनों और मोर्टारों से गोलाबारी की। उल्लेखनीय है कि सावन के इस महीने में जिले में मौसम खराब होता है, जिससे कारण आतंकियों को घुसपैठ करने में आसानी होती है।

खराब मौसम के कारण नियंत्रण रेखा पर लगाए गए नाइट विज़न डिवाइस और अन्य उपकरण भी सही परिणाम नहीं दे पाते हैं, जिसका घुसपैठिए लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed