फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pairs of couple got married in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 105 जोड़ों का हुआ सामूहिक निकाह

Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
pairs of couple got married in Jammu and Kashmir
- फोटो : अनार उजाला
कश्मीर में 105 जोड़ों ने सामूहिक निकाह किया। अमर सिंह क्लब में रविवार को आयोजित सादे समारोह में इन जोड़ों ने निकाह की रस्में पूरी कीं। ज्यादातर जोड़े उत्तरी कश्मीर के थे। इनमें श्रीनगर के भी कुछ जोड़े रहे। क्लब में इन जोड़ों के परिवार वाले तथा काफी संख्या में लोग निकाह के साक्षी बने।
विज्ञापन

 
निकाह करने वाले जोड़ों में उड़ी, सुंबल, पट्टन, बीरवाह, बडगाम, खान साहिब, बारामुला व श्रीनगर के रहे। इन जोड़ों को जरूरत की 41 चीजें प्रदान की गईं। सामूहिक निकाह का आयोजन करने वाली संस्था जाफरी कौंसिल के महासचिव गुलाम रसूल चकन ने बताया कि वर्ष 2015 से यह सिलसिला शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


पहले साल 38 जोड़ों का निकाह कराया गया था। वर्ष 2016 में 70, 2017 में 75 जोड़ों का निकाह हुआ। इस बार यह संख्या बढ़कर 105 तक पहुंच गई। बताया कि संस्था के कार्यालय में जोड़ों ने निकाह के लिए पंजीकरण कराया था। उनसे कुछ जरूरी कागजात लिए गए थे। इस आधार पर उनके घर जाकर भी जांच पड़ताल की गई। बताया कि निकाह के लिए कुछ दानदाता भी हैं, जो सालाना मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed