फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pahalgam's mountains were covered with snow

श्री अमरनाथ यात्रा के भक्तों के लिए बड़ी  खुशखबरी

Sat, 12 Mar 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 12 Mar 2016 04:02 PM IST
सार

  • पवित्र हिमलिंग के लिए मार्च और अप्रैल माह की बर्फबारी फायदेमंद साबित होगी।
  • श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा सहित बालटाल और पहलगाम के पहाड़ों पर जनवरी 2015 के मुकाबले इस बार अधिक बारिश/बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
 Pahalgam's mountains were covered with snow
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरु हो रही है। - फोटो : PTI

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के भक्तों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग की मानें तो मार्च-अप्रैल में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इससे पवित्र गुफा में हिमलिंग विकसित होंगे। दोनों माह में थोड़े अंतराल के बाद निरंतर बारिश और बर्फबारी होगी। 

विज्ञापन


श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश/बर्फबारी हुई है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी का असर दिखेगा। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पवित्र हिमलिंग के लिए मार्च और अप्रैल माह की बर्फबारी फायदेमंद साबित होगी। मार्च के बाद अप्रैल में भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। 
विज्ञापन


अगले 72 घंटों में रियासत में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा सहित बालटाल और पहलगाम के पहाड़ों पर जनवरी 2015 के मुकाबले इस बार अधिक बारिश/बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान अब शून्य के आसपास चल रहा है।

 Pahalgam's mountains were covered with snow
दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 48 दिन चलेगी - फोटो : PTI
पहलगाम में जनवरी में 45.4 (सामान्य 66.9) मिलीमीटर, फरवरी में 72.6 मिलीमीटर (सामान्य 65.3) बारिश/बर्फबारी हुई, जिससे मार्च और अप्रैल माह में भी सामान्य से अधिक बारिश/बर्फबारी के आसार हैं। 

मौसम विभाग श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2014 को पहलगाम में न के बराबर बर्फबारी हुई थी, लेकिन वर्ष 2015 में यह आंकड़ा बढ़कर 31.8 मिलीमीटर बारिश/बर्फबारी दर्ज किया गया। वर्ष 2015 में जनवरी में 30.7 मिमी, फरवरी में 255.2, मार्च में 304 और अप्रैल में 227 मिमी बारिश/बर्फबारी हुई। 

फरवरी में पहलगाम और बालटाल में दिन के पारे में उछाल आया था। मौसम में आए बदलाव से रात का न्यूनतम तापमान अब शून्य के आसपास चल रहा है। 0-1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर बर्फबारी होती है। दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 48 दिन चलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed