फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Package for flood victims released

ईद पर राहत का तोहफा: बाढ़ प्रभावितों के लिए जारी हुआ पैकेज

Tue, 05 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 05 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Package for flood victims released
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Nikhil Mehta
 सितंबर 2014 की बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ईद का तोहफा दिया है। बजट में मंजूर की गई राहत योजना को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार लांच कर दिया। योजना के लिए प्रधानमंत्री विकास पैकेज से धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन


घाटी के बाढ़ प्रभावित व्यापारियों से लेकर हाउसबोट मालिक, राज्य के आर्टिसन क्रेडिट कार्ड और किसान क्रेडिट धारकों को योजना से लाभ होगा। महबूबा ने वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी परिवारों के लिए ईद के अगले दिन से एकमुश्त वित्तीय पैकेज जारी करने का एलान भी कर दिया।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा उन्होंने अपने मरहूम पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद का अधूरा काम पूरा किया है। वे चाहते थे प्रभावितों को राहत परोक्ष रूप से नहीं बल्कि प्रत्यक्ष रूप से मिले जो स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे। बारिश और बाढ़ प्रभावितों को ब्याज छूट तथा ऋण माफी के रूप में मदद मिलेगी। इसके लिए सरकार ने शर्तें रखी हैं, जिन्हें लाभार्थियों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने कहा राहत योजना को सरकार ने अप्रैल 2016 में मंजूरी दी थी। अमल करते हुए बैंकों को पर्याप्त राशि मुहैया करवाई गई है जहां से राहत का पैसा सीधा लाभार्थियों के खाते में ट्रांस्फर करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed