{"_id":"0a0c20af4b0d490a5887eae464453773","slug":"overloading-is-continue-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों की जान से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों की जान से खिलवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 21 Feb 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
बिलावर-कटली मार्ग पर यातायात विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी ओवरलोडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
बिलावर-कटली मार्ग पर इन दिनों मिनी बस आपरेटर जमकर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। इससे इस पहाड़ी और संकरे मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मोहम्मद रफी, करनैल सिंह, शम्शदीन, गुल मोहम्मद, देसराज आदि ने बताया कि पहले इस मार्ग पर एसआरटीसी की बस सेवा के अलावा बनिहाल रूट की बसें भी चलती थीं, बाद में बिना कोई कारण बताए ये तमाम गाडियां बंद कर दी गईं।
अब मार्ग पर केवल मिनी बस सेवा ही उपलब्ध है, जो लगातार यात्रियों की भीड़ से निपटने में नाकाफी है। लोगों ने बताया कि नगर के बस अड्डे पर मिनी बसें यात्रियों से खचाखच भर जाती हैं।
विज्ञापन
कई यात्रियों को मजबूरन छत पर बैठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पहाड़ी और काफी संकरा है। यहां पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
लिहाजा जिस प्रकार से मिनी बसों में ओवरलोडिंग हो रही है, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से कहा कि यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए फौरन इस मार्ग पर एसआरटीसी या किसी अन्य रूट की बड़ी बस सेवा लगाई जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा किसी प्रकार के सड़क हादसे को टालने के लिए ओवरलोडिंग करने वाले आपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।