{"_id":"c9c7e4cc260e696bac73b8cd7c45e6b9","slug":"overloaded-vehicles-are-cause-of-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों का न्योता दे रही वाहनों में ओवरलोडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का न्योता दे रही वाहनों में ओवरलोडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
शहर में ओवरलोडेड वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। सब कुछ देखते हुए भी यातायात पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही।
जाम में उलझे शहर में इन वाहनों की आवाजाही हादसों को न्यौता दे रही है। आलम यह है कि वाहनों पर जरूरत से अधिक बोझ डाला जा रहा है।
कई बार ओवरलोडिंग होने की वजह से वाहन बीच सड़क पलट जाते हैं। छोटे लोड कैरियर आटो में दुगना सामान लोड किया जा रहा है। वहीं ट्रकों में इस तरह ओवरलोडिंग हो रही है कि ट्रक से बाहर तक सामान आता है।
इससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पिछले साल इसके चलते एक ट्रक सतवारी चौक पर पलट गया था। शहर में कई जगह नाके हैं, लेकिन चेकिंग ठीक से नहीं होने से ओवरलोडिंग धड़ल्ले से हो रही है।