{"_id":"64fa47308b9af585b00fde34","slug":"overbridge-demand-jammu-news-c-10-jam1008-197867-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुड़ा सलाथिया समेत 3 जगह ओवरब्रिज \nबनाने और ट्रेनों के ठहराव की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुड़ा सलाथिया समेत 3 जगह ओवरब्रिज बनाने और ट्रेनों के ठहराव की मांग की
विज्ञापन
रेलवे की स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह के साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा फोटो सोर्स - प्रश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- रेलवे की स्थायी समिति के समक्ष सांसद ने उठाए मुद्दे
- मनवाल प्लेटफार्म ऊंचा होने से यात्रियों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आम लोगों की जरूरतों को देखते हुए अलग-अगल तीन रेल ओवरब्रिज का निर्माण होना चाहिए। मनवाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नीचे होने पर यात्रियों को दिक्कत होती है, यहां ऊंचा प्लेटफार्म होने से राहत मिलेगी। यह बात सांसद और रेलवे की स्थायी समिति के अध्यक्ष राधे मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कही।
रेल भवन दिल्ली में आयोजित बैठक में जम्मू-कश्मीर और उत्तर रेलवे फिरोजपुर डिवीजन की कई विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई। सांसद ने समिति को बताया कि गुड़ा सलाथिया क्षेत्र घनी आबादी वाला है। यहां मोड़ पर रेल लाइन पार करने के लिए ग्रामीणों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। ऐसे में घर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां पर लोगों की मांग को देखते हुए ओवरब्रिज बनाने की जरूरत है। सांसद ने समिति से धार रोड से मनवाल रेलवे स्टेशन तक मार्ग की मरम्मत करने का आग्रह किया, क्योंकि यह सड़क खस्ताहाल है। सांसद ने कहा कि सांबा जिले के कालीबड़ी और बजालता नगरोटा क्षेत्र में ओवरब्रिज के निर्माण की जरूरत है।
सांसद ने समिति से सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की बात कही। कहा कि जम्मू से हरिद्वार तक नियमित रूप से केवल एक ट्रेन चल रही है। वंदे भारत की तर्ज पर जम्मू से हरिद्वार और फिर जम्मू के बीच नई ट्रेन चलेगी तो राहत मिलेगी। उन्होंने मनवाल रेलवे स्टेशन पर उत्तर संपर्क क्रांति और हेमकुंट एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की। अध्यक्ष राधा मोहन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।