फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   over 3,100 kanals of land identified for border dwellers in kathua

फायरिंग पीड़ितों के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल!

Wed, 07 Jan 2015 10:04 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
over 3,100 kanals of land identified for border dwellers in kathua
हर बार पाक गोलाबारी के बाद घर छोड़ने को मजबूर होने वाले सीमांत ग्रामीणों को केंद्र सरकार ने विस्थापन से निजात दिलाने की पहल कर दी है। केंद्र सरकार ने सीमांत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला भूमि देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्र की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर सीमांत गांवों में पक्के बंकर बनाने का भी फैसला किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को सरकार के इस फैसला की घोषणा करते हुए कहा कि दो महीनों में ग्रामीणों को भूमि मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 5000 ग्रामीणों के लिए 31 सौ कनाल भूमि चिह्नित कर ली गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बुधवार को प्रशासन की ओर से सीमांत ग्रामीणों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में उनका हाल पूछने और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने में पीड़ित ग्रामीणों को जमीन

over 3,100 kanals of land identified for border dwellers in kathua

इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर सीमावर्ती ग्रामीणों के स्थायी पुनर्वास की दिशा में कवायद तेज कर दी है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो महीने में पीड़ित ग्रामीणों को पांच-पांच मरला भूमि आवंटित करने का काम पूरा करें।

छन्न खतरेयां गांव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्लाट के अलावा सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए उन्हीं के गांव में पक्के बंकर बनाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में बीएसएफ के महानिदेशक के साथ बातचीत हो चुकी है।

साथ ही उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में सेना की ओर से इस्तेमाल की जा रही भूमि का साढ़े पांच करोड़ रुपये का लंबित मुआवजा भी जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

डॉक्टर सिंह ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लिए सशस्त्र बल की विशेष भर्ती रैली भी आयोजित की जाएगी। सीमा पर लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मोदी सरकार के मिजाज को परख रहा है, लेकिन भारत उसे माकूल जवाब दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed