{"_id":"661c6da3b331c489e4067537","slug":"outcry-for-water-supply-came-only-half-an-hour-in-two-days-jammu-news-c-10-jam1008-340967-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पानी के लिए हाहाकार, दो दिन में सिर्फ आधा घंटा आई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पानी के लिए हाहाकार, दो दिन में सिर्फ आधा घंटा आई सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाहु फोर्ट, सिद्दड़ा, सुंजवां, बठिंडी, तालाब तिल्लो, मुट्ठी के कुछ इलाकों से पेयजल किल्लत गहराई
- पानी न आने से रोजमर्रा के काम हो रहे प्रभावित, कहीं मोटरें तो कहीं पर तकनीकी खराबी रहा कारण
- शहरवासी हो रहे परेशान, विभाग इसी सप्ताह 50 निजी टैंकर करेगा हायर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत होने लगी है। पानी न आने पर लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। अब विभाग इसी सप्ताह 50 निजी टैंकर मंगवाकर लोगों को पानी की आपूर्ति करेगा। इसके लिए कार्रवाई पूरी हो गई है। हर साल सबसे ज्यादा परेशानी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आती है।
रविवार को बाहु फोर्ट, सुंजवां, बठिंडी, पुराना शहर, वेयरहाउस, तालाब तिल्लो और मुट्ठी सहित कई इलाकों में पेयजल किल्लत रही। तालाब तिल्लो, मुट्ठी इलाके में हालात यह रहे कि शनिवार को पानी नहीं आया। रविवार को शाम को पानी आया मगर वो भी सिर्फ आधे घंटे के लिए। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई। इसी तरह सुजवां, बठिंडी, पुराने शहर के जुलाका मोहल्ले में भी पेयजल समस्या गहरा गई। अधिकांश जगहों में पानी नहीं आया। इस कारण लोगों को निजी टैंकर बुलाने पड़े। पानी न आने का कारण मोटर जलना रहा। रविवार को भी मोटरों की मरम्मत का काम चलता रहा। पानी न आने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित रहे। प्यास बुझाने के लिए लोगों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा।
शनिवार और रविवार लगातार दो दिन लोग पानी के टैंकरों के लिए जल शक्ति विभाग को फोन काल करते रहे मगर टैंकर नहीं मुहैया हो पाए। कुल 500 से ज्यादा काल दर्ज की गईं, जबकि जल आपूर्ति 250 से 300 काल पर ही हो रही है। मौजूदा समय में 40 टैंकर जल शक्ति विभाग के पास और 10 टैंकर नगर निगम के पास हैं। ऐसे में लोगों को सात से आठ रुपये अदा कर निजी टैंकर भी हायर करने पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
10 एमजीडी पानी की हर रोज रहती कमी
शहर में 54 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि 64 एमजीडी की जरूरत है। हर रोज 10 एमजीडी पानी की कमी रहती है। लोगों को सवा घंटा पानी हर रोज मुहैया करवाया जाता है। अगर पानी नहीं आता है तो लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
--
कोट
कुछ इलाकों में मोटरें जलने या तकनीकी खराबी आ रही है। समाधान करवाया जा रहा है। जहां पर पेयजल की किल्लत है, उन जगहों पर मांग के मुताबिक टैंकर की सुविधा भी दी जा रही है। निजी टैंकर भी हायर किए जा रहे हैं।
- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग