{"_id":"571672554f1c1b0e2c8b4774","slug":"our-responsibility-to-help-external-states-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की मौजूदगी में बोलीं महबूबा, बाहरी राज्यों के छात्रों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की मौजूदगी में बोलीं महबूबा, बाहरी राज्यों के छात्रों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रियासत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में देशभर से आने वाले विद्यार्थी हमारे लिए अतिथि देवभव हैं। गैर स्थानीय विद्यार्थियों की हर तरह से मदद करना हमारी जिम्मेदारी है।
वे रियासत से जाते समय हसीन यादें और बेहतर माहौल लेकर जाएं। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में पहुंची महबूबा ने यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर विवि प्रशासन की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी ने शुरू की थी। लेकिन आज यूनिवर्सिटी ने देश की विख्यात सौ यूनिवर्सिटी में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। उन्होंने छात्राओं को अधिक पदक लाने पर बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन
भारत में सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में बदलाव आया है। युवा चुनौतियों का सामना करके विकास के इंजन को मजबूत बनाने के लिए अपना अहम योगदान दें। रियासत में बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थी हमारे लिए बेहतर अंबेसडर की तरह हैं। वे राज्य को अपना घर समझकर सुरक्षित वातावरण में रह सकते हैं।