फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Organized annual satsang in Guru Ravidas temple

Jammu News: गुरु रविदास मंदिर में वार्षिक सत्संग करवाया

Sun, 02 Feb 2025 03:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Feb 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Organized annual satsang in Guru Ravidas temple
यौड़ियां, खौड़, बोमाल, ताचड़वां, गोधन, पयान, दस्काल, अम्बारां, गुरहा पत्तन, सरोट और केरी के लोग रहे शामिल
विज्ञापन

अखनूर। अखनूर के गुरु रविदास मंदिर में वार्षिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी गुरदीप गिरि महाराज ने संगत को आशीर्वाद दिया। इस सत्संग में अखनूर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें ज्यौड़ियां, खौड़, बोमाल, ताचड़वां, गोधन, पयान, दस्काल, अम्बारां, गुरहा पत्तन, सरोट, केरी और अन्य गांवों के लोग उपस्थित रहे।

स्वामी गुरदीप गिरि महाराज ने समाज में फैली बुराइयों, विशेष रूप से नशाखोरी के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

गुरु रविदास सभा अखनूर के अध्यक्ष मदन लाल बसन (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता) ने बताया कि सात फरवरी 2025 को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह दस्काल से शुरू होगी और नए पुल के रास्ते मुख्य बाजार से बोमाल और ताचड़वां में संपन्न होगी। इसके बाद 12 फरवरी 2025 को गुरु रविदास जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस सत्संग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से गुरु महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed