फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   organic horticulture will increase apple production in state says mufti

मुफ्ती ने दिया सेब की पैदावार बढ़ाने का मंत्र, पढ़ें खबर

Tue, 21 Apr 2015 11:51 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
organic horticulture will increase apple production in state says mufti

हार्टीकल्चर क्षेत्र में फलों की अधिक और बेहतर पैदावार के लिए नई तकनीक अपनाई जाएगी। किसानों को अधिक फसल उगाने पर इन्सेंटिव भी दिए जाएंगे, ताकि इससे वे फसलों की पैदावार और गुणवत्ता दोनों को बढ़ा सकें। मंगलवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य में जैविक खेती को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सेब की कम होती पैदावार पर गंभीरता दिखाते हुए इसमें जैविकता को अपनाने पर बल दिया गया। अखरोट, बादाम, खुमानी और लद्दाख की सब्जियों को जैविकता का सर्टिफिकेट देने के लिए भी औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इससे इन फलों सब्जियों को अधिक दाम मिलेंगे। मुफ्ती का कहना है कि हार्टीकल्चर सेक्टर सरकार की प्राथमिकता पर है। सेब पर बात करते हुए कहा कि सेब के पुराने पौधे अब सेब की कम पैदावार का कारण बन चुके हैं, जिन्हें बदलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू खित्ते में कम पैदावार पर फटकार

organic horticulture will increase apple production in state says mufti

उन्होंने कहा, इसके लिए हाई डेनसिटी जैविक खेती का इस्तेमाल करना होगा और यूरोपियन देशों से सहयोग लेना होगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए माइक्रो इरीगेशन की पांच से सात जगहों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जम्मू संभाग में फलों की कम पैदावार पर हार्टीकल्चर विभाग को फटकार लगाते हुए इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जम्मू में आम, लीची, अखरोट, सेब आदि की पैदावार होती है, लेकिन इसकी पैदावार काफी कम है।

इसको बढ़ाना होगा। बाढ़ से 1.47 लाख हेक्टेयर पर 9.21 लाख मीट्रिक टन फलों के नुकसान होने की जानकारी भी दी गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, हार्टीकल्चर मंत्री अब्दुल रमहान वीरी आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed