{"_id":"6463e5d2b37b2401f30c0a85","slug":"order-release-from-dc-samba-news-c-10-1-117156-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुकानों के सामने कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुकानों के सामने कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माने के दिए निर्देश
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया सांबा कस्बे का दौरा, लोगों की सुनीं समस्याएं
डीसी ने साफ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को कस्बे का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कस्बे की सफाई, अतिक्रमण, बिजली, पानी की उपलब्धता की जानकारी ली और परेशानियों के तत्काल समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। साफ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने दुकानदारों से कहा कि दुकानों के सामने कूड़ा न फेंकें। डीसी ने कूडा फेंकने वाले दुकानदारों पर तत्काल जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।
सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और निगरानी उद्देश्यों के लिए दुकानों में सीसीटीवी लगाए जाने को कहा। बिजली की लटकी हुई लाइनों और ढीली केबल के कारण आने वाली बिजली आपूर्ति में समस्याओं को हल करने के लिए भी जोर दिया गया, जिससे निर्बाध सेवा सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने फिल्ट्रेशन प्लांट, जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया और जल शक्ति विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के विकास और सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें बनतलाब चौक पर सामुदायिक हॉल के काम को फिर से शुरू करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
उपायुक्त ने स्वच्छता अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर परिषद के सीईओ अमित चौधरी, अजय शर्मा, आदि उपस्थित थे।