{"_id":"6276dfefd8efa716721c5f9a","slug":"order-jammu-city-news-jmu259346225","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु करने के हों प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु करने के हों प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। अधिकारी भी समस्याओं के निदान के लिए पेयजल ग्रस्त इलाकों का दौरा करें। साथ ही योजनाएं बनाएं और सुविधाएं प्रदान करें। यह निर्देश मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हाल में आयोजित बैठक में बिजली और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए योजना बनाई जाए। साथ ही जो योजनाएं रुकी पड़ी हैं उन्हें बाधाएं दूर कर शुरू किया जाए। मौजूदा समय में शहरवासियों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा है। इसी तरह बिजली स्मार्ट मीटर लगाने पर काम तेज गति से करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि इस बार स्वीकृत योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। योजनाओं के तहत काम चरणबद्ध तरीके से होना चाहिए। बिजली केबल डालने का काम पूरा किया जाए। पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। साथ ही अधिकारी दौरा कर परियोजनाओं का जायजा लें और रिपोर्ट नगर निगम को सौपें।