फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Order for inquiry on undeclared power cut in Jammu division

बिजली कटौती से मचा हाहाकार: उप-राज्यपाल बोले- मैं आपका पसीना व्यर्थ नहीं जाने दूंगा

Thu, 17 Jun 2021 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 10:58 AM IST
सार

सिविल सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप-राज्यपाल ने कहा कि मई-जून में अघोषित बिजली कटौती को रोकने के लिए तैयार योजना के तहत कई बैठकें की गई थीं। लोगों को बेवजह परेशानी के लिए दोषी लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। इसके लिए उच्चतम सजा तय की जाएगी। 

विज्ञापन
Order for inquiry on undeclared power cut in Jammu division
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू संभाग में बिजली की अघोषित कटौती से मचे हाहाकार पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उप-राज्यपाल ने जम्मू संभाग के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं आपका पसीना व्यर्थ नहीं जाने दूंगा और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संभाग को जिस अनिर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा वह सामान्य नहीं था।

विज्ञापन

 
उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हर साल नुकसान के बावजूद 3500 करोड़ रुपये बिजली पर खर्च किए जा रहे हैं। व्यवस्था सुधार किया गया है जिसके परिणाम स्वरूप सर्दियों में कश्मीर में लोगों को बर्फबारी के दौरान भी नियमित बिजली आपूर्ति मिलती रही।
विज्ञापन


70 साल के बराबर चार वर्ष में बिजली बनाकर 24 घंटे देंगे आपूर्ति
उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारी जल संसाधन के चलते बिजली क्षमता में 14867 मेगावाट की कुल पहचान की गई है। पिछले 70 वर्षों में केवल 3504.90 मेगावाट का उपयोग किया जा सका है। पिछले 11 माह में जिन परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है, उससे अगले चार वर्ष में 3500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। ट्रांसमिशन नेटवर्क में विस्तार से चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उप-राज्यपाल ने कहा कि डिवीजनल स्टोर्स के अलावा दूरदराज के इलाकों में ट्रांसफार्मर, खंभे और कंडक्टर का पर्याप्त स्टाक जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रिकॉर्ड 12600 करोड़ रुपये के जिला बजट को मंजूरी, जनभागीदारी से खर्च होगी राशि
यह भी पढ़ें- जम्मू -कश्मीर : कोरोना का ग्राफ नीचे आते ही अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहट, लंगर की अनुमति    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed