फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opposition preparing to counterattack on amit Shah visit Mehbooba Mufti rally in Jammu on October 9

सियासत: शाह के दौरे पर पलटवार की तैयारी में विपक्ष, 9 अक्तूबर को जम्मू में महबूबा मुफ्ती करेंगी जनसभा

Thu, 06 Oct 2022 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

पीडीपी की अध्यक्ष एवं गुपकार गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भाजपा के गढ़ जम्मू में नौ अक्तूबर को रैली कर अपनी सियासी ताकत दर्शाएंगी।

विज्ञापन
Opposition preparing to counterattack on amit Shah visit Mehbooba Mufti rally in Jammu on October 9
Mehbooba Mufti - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पलटवार की तैयारी में विपक्षी दल जुट गए हैं। पीडीपी की अध्यक्ष एवं गुपकार गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भाजपा के गढ़ माने जाने वाले जम्मू में नौ अक्तूबर को रैली कर अपनी सियासी ताकत दर्शाएंगी।

विज्ञापन


पीडीपी सूत्रों के अनुसार गांधीनगर स्थित पीडीपी के संभागीय मुख्यालय के बाहर महबूबा मुफ्ती की रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर संभाग के कई नेता भी हिस्सा लेंगे। वहीं जम्मू संभाग के कई जिलों के कार्यकर्ताओं को रैली में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती रैली में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर खासतौर से कटाक्ष करने की तैयारी में है। खासतौर से जम्मू कश्मीर में बेरोजगार युवाओं की संख्या में हो रही बढ़ोतरी, डेलीवेजरों को नियमित न किए जाने और आतंकवादी घटनाओं के जारी रहने पर महबूबा केंद्र पर सवालों की बौछार करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह बारामुला जनसभा: रैली में शामिल लोगों ने गुज्जर-बक्करवालों-पहाड़ियों को ST के दर्जे पर क्या कहा

पीडीपी के महासचिव अमरीक सिंह रीन का कहना है कि नौ अक्तूबर को जम्मू में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बड़ी रैली होगी। इसमें पीडीपी कार्यकर्ता अपनी शक्ति का प्रदर्शन तो करेंगे ही भाजपा सरकार के खोखले दावों की पोल भी खोली जाएगी। सूत्रों के अनुसार रैली को सफल बनाने के लिए पीडीपी नेताओं को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर जुटाने के लिए कहा गया है।


DG Jail Lohia Murder: आरोपी यासीर ने की खुदकुशी की कोशिश, बेल्ट का फंदा लगाया लेकिन वह टूट गई इसलिए बच गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed