{"_id":"5d91cca78ebc3e93ae3f38bd","slug":"opposition-parties-in-jammu-kashmir-may-boycott-bdc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बीडीसी चुनाव पर विपक्ष के बहिष्कार का साया, विपक्षी दलों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बीडीसी चुनाव पर विपक्ष के बहिष्कार का साया, विपक्षी दलों ने जताई आपत्ति
Mon, 30 Sep 2019 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार
संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू
संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों के पहली बार होने जा रहे ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव पर कई विपक्षी दलों के बहिष्कार का साया मंडरा रहा है। रविवार को चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और नेकां नजरबंद चल रहे अपने नेताओं से बैठक कर बीडीसी चुनाव पर रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बीडीसी चुनाव जल्दबाजी में करवाए जा रहे हैं। विपक्षी दल इसमें शामिल होने या न होने पर अभी कोई फैसला ही नहीं ले पाएं है। आगामी दिनों में बैठक कर इस संबंध में रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, पंचों सरपंचों की प्रमुख एसोसिएशन ऑल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस ने भी बीडीसी चुनाव के शेड्यूल पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 और 35-ए तो हट गया लेकिन बीडीसी चुनाव में अभी भी जम्मू कश्मीर में दो विधान पर आधारित चुनाव करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांफ्रेंस ने केंद्रीय कानून एवं भारतीय संविधान के तहत 73वां संशोधन लागू कर चुनाव करवाने की मांग की थी लेकिन चुनाव का शेड्यूल जम्मू कश्मीर पंचायत राज एक्ट 1989 के तहत करवाए जा रहे हैं। यह पंचों और सरपंचों के साथ धोखा है। उन्होंने सरकार पर पंचों और सरपंचों के साथ विश्वास घात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांफ्रेंस जल्द ही बैठक कर चुनाव शेड्यूल पर अपनी अगली रणनीति को सार्वजनिक करेगी।