{"_id":"a886c7134d28a40c281cdf5e84816c16","slug":"opposition-is-lying-about-our-government-said-jitendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ रहा है राज्य: जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ रहा है राज्य: जितेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट पाकिस्तानी और पीओके रिफ्यूजियों के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से पैकज के लिए की गई मांग में कोई ऐसी बात नहीं थी जिससे समस्या का समाधान किया जाता। राज्य सरकार मात्र वोट की राजनीति के लिए केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ रही है।
विज्ञापन
ये बात यहां शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही पाक अधिकृति कश्मीर की रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए बात की है पर नेकां के साथ पीडीपी और कांग्रेस नहीं चाहती है कि ऐसा हो।
विज्ञापन
अधिकतर रिफ्यूजी जम्मू संभाग में होने पर कश्मीर में विधानसभा सीटें कम होने के डर से ऐसा किया जा रहा है। डा. जितेंद्र सिंह ने उपजिले कि दोनों विधानसभा सीटों में पार्टी के प्रत्याशी डा. गगन भगत और चौ. शाम लाल के लिए चुनाव प्रचार में आरएसपुरा के टिंडे कलां और सुचेतगढ़ गांव में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन करने के लिए लोगों का भारी सहयोग मिल रहा है। राज्य के लोग नेकां, कांग्रेस, पीडीपी को पूरी तरह से नकार चुके हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित है।
उन्होंने मतदाताओं से दोनों भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए अपील करते हुए कहा कि वे लोग भाजपा के मिशन 44 प्लस को कामयाब बनाएं। इस दौरान दोनों उम्मीदवारों डा. गगन व चौ शाम लाल ने भी अपने विचार रखे।