{"_id":"64668e17429aa987220151d9","slug":"opposition-councilors-blame-mayor-jammu-news-c-10-jam1008-119094-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विपक्षी पार्षदों ने संपत्ति कर और सदन न लगाने पर घेरे मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विपक्षी पार्षदों ने संपत्ति कर और सदन न लगाने पर घेरे मेयर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विपक्षी पार्षदों ने संपत्ति कर और सदन न लगाने पर वीरवार को मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर निगम कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मेयर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। निर्दलीय पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि काफी समय से सदन की कार्यवाही नहीं हुई। इस कारण विकास कार्य ठप हैं। वार्डों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रतिदिन समस्या लेकर पहुंचते हैं, लेकिन हाउस न लगने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऐसा लगता है कि मेयर खुद ही सदन लगाने के पक्ष में नहीं है। अगर होते तो बिजली और पानी की समस्या नहीं आती। आगे कहा- बरसात में नाले उफान पर आ जाते हैं जिनकी अभी तक सफाई नहीं हो पाई। ये सब मसले हाउस में उठाने है लेकिन हाउस लगने के आसार नजर नहीं आ रहे।
कांग्रेस पार्षद द्वारका चौधरी ने कहा - मेयर का दावा था कि संपत्ति कर नहीं लगने देंगे, लेकिन अब लागू कर दिया है। इसके खिलाफ 10 मार्च को मेयर को पत्र लिखा था, उसका भी अब तक जवाब नहीं मिला। लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। सदन में मामला उठाना है, पर मेयर की ओर से सदन नहीं लगाया जा रहा।डीपीएपी के पार्षद गौरव चोपड़ा ने मेयर से सवाल किया कि होर्डिंग्स के काम में 56 करोड़ के गबन में कौन-कौन शामिल हैं और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
सभी होर्डिंग्स उतार दी है। जल्द बताया जाएगा कि गबन किसने किया है। महीने के अंत में जनरल हाउस लगेगा। वहां पार्षद समस्या रख सकते हैं। संपत्ति कर का कोई विरोध नहीं हो रहा। इससे लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
राजिंदर शर्मा, मेयर