फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opportunity for youth to hone their sporting talent

Jammu News: युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका

विज्ञापन
Opportunity for youth to hone their sporting talent
जम्मू में साई के ट्रायल 14 और 15 को, बास्केटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन और वुशू के लिए होगा चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और जेएंडके खेल परिषद की ओर से 14 से 15 मार्च को 2024-25 सत्र के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आवासीय सुविधा में बास्केटबाल, वालीबाल (दोनों में सिर्फ लड़कों) तथा डीबीएस (डे बोर्डिंग स्कीम) सुविधा में बास्केटबाल, बैडमिंटन (दोनों में सिर्फ लड़कियां) और वुशू (लड़के और लड़कियां) के ट्रायल होंगे। इसमें 12 से 18 आयु वर्ग के वे खिलाड़ी ट्रायल के लिए योग्य होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय, जिला, राज्य चैंपियनशिप में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान हासिल किया है।

ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ी एमए स्टेडियम के बास्केटबाल मैदान पर निर्धारित तिथि को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करेंगे। दस्तावेजों में इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ असली व फोटो कापी जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण, चार पासपोर्ट साइस फोटो और खेल उपलब्धि प्रमाणपत्र लाएंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को टीए/डीए/बोर्डिंग/लागेजिंग की सुविधा मुहैया नहीं करवाई जाएगी। सहायक निदेशक एसटीसी, प्रभारी जेएंडके (यूटी) भानू प्रताप सिंह के अनुसार ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा में और निखारने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साई के खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को सत्र के दौरान निशुल्क खेल किट, निशुल्क प्रतियोगिता और शिक्षा प्रदर्शन, निशुल्क वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed