फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Operation Trinetra: Kesari Hill reconstructed in search of terrorists dog squad and drones also used

ऑपरेशन त्रिनेत्र: आतंकियों की तलाश में खंगाला केसरी हिल, डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन का भी इस्तेमाल

Sun, 14 May 2023 03:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 14 May 2023 03:43 PM IST
सार

राजोरी के केसरी हिल और आसपास के जंगली इलाकों में पैरा कमांडो, पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
Operation Trinetra: Kesari Hill reconstructed in search of terrorists dog squad and drones also used
राजोरी एलओसी पर तैनात सेना का जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के कंडी केसरी हिल में आतंकी हमले में पांच कमांडो के शहीद होने के बाद ऑपरेशन त्रिनेत्र जारी है। रविवार को दसवें दिन केसरी हिल और आसपास के जंगली इलाकों में पैरा कमांडो, पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। शनिवार देर शाम तक अभियान जारी था।

विज्ञापन


उधर, जिले के दरहाल, थन्नामंडी, पंगाई, डीकेजी, शाहदरा शरीफ और कालाकोट के जंगलों में भी संयुक्त तलाशी अभियान लगातार जारी है। गौरतलब रहे कि पांच मई को जम्मू-कश्मीर के राजोेरी के कंडी केसरी हिल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान पांच कमांडो शहीद हुए थे। उसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर और एक घायल हो गया था। घायल आतंकी और उसके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है। निचले इलाकों में भी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। सड़कों पर जगह-जगह नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुंछ के बाद अब राजोरी में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

पुंछ के बाद राजोरी में भी जिला मजिस्ट्रेट ने पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और इसकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। यह कदम एसएसपी की सिफारिश पर उठाया गया है।

एसएसपी अमृतपाल सिंह ने बताया था कि शादी समारोहों के दौरान पटाखों के इस्तेमाल से भ्रम की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दौरान जब केसरी हिल इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। कई अन्य स्थानों पर संदिग्ध देखे जाने के बाद कार्रवाई करते हुए दिक्कत हो सकती है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed