फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Only travelers who have been vaccinated will be able to visit Mother Vaishno, Shrine Board has issued new rules

जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण करवा चुके यात्री ही कर सकेंगे मां वैष्णो के दर्शन, श्राइन बोर्ड ने जारी किए नए नियम

Sun, 05 Dec 2021 12:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Dec 2021 12:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के केस बढ़ने पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। अब वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने नए नियम जारी कर दिए हैं। टीकाकरण करवा चुके श्रद्धालु ही माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Only travelers who have been vaccinated will be able to visit Mother Vaishno, Shrine Board has issued new rules
वैष्णो देवी मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने दर्शन को आने वाले यात्रियों से कोरोना नियमों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। उन्होंने 72 घंटों तक पुरानी कोरोना रिपोर्ट या दोनों खुराक ले चुके लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी। इसके अलावा बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अगर किसी यात्री के पास ये सब नहीं है, तो उसकी मौके पर ही जांच की जाएगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट नकारात्मक आने पर ही उसे भवन की ओर प्रस्थान करने की अनुमति मिलेगी। यात्रियों के लिए पहले से ही मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही भवन मार्ग पर शारीरिक दूरी बनाए रखने और अपने साथ मास्क लगाने की सलाह दी गई है।  कोविड-19 के मद्देनजर अपनाए जाने वाले विभिन्न एहतियाती उपायों के बारे में तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्ग पर लगाए गए बहुउद्देश्यीय ऑडियो सिस्टम और हाई-टेक वीडियो वॉल से भी नियमित जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

कटड़ा में 61 यात्री मिले संक्रमित

माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटड़ा पहुंचे 61 यात्री रैपिड टेस्ट किए जाने पर संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनको वापस भेज दिया गया। अब जिले में 226 सक्रिय मामले हो गए हैं। शनिवार को 11 लोग कोरोना मुक्त भी हुए। जिले में पिछले चार दिनों में 195 मामले संक्रमण के मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामलों में बढ़ोत्तरी होती देख प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को नियमों का पालन करने को कहा है। हालांकि जिले में अब तक किसी भी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed