पाक जेआईटी से कितना फायदा होगा, वक्त बताएगा: उमर
- पाक जेआईटी की तर्ज पर ही भारत को भी ऐसी ही टीम का गठन करना चाहिए।
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यवाहक अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान की ज्वाइंट इंवेस्टीगेशन टीम का पठानकोट हमले की जांच के लिए आना कितना फायदेमंद होगा यह तो वक्त ही बताएगा। कहा, लेकिन उम्मीद करते हैं कि हमले के लिए जो जिम्मेदार हैं उन्हें सख्त सजा मिले।
उन्होंने कहा कि पाक जेआईटी की तर्ज पर ही भारत को भी ऐसी ही टीम का गठन करना चाहिए। इसके तहत पाकिस्तान की टीम को मुंबई के साथ अन्य हमलों की जांच की अनुमति देनी चाहिए।
उमर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए भारत और पाकिस्तान को चाहिए कि एक सत्य और सुलह आयोग (ट्रुथ एंड रिकंसीलिएशन कमीशन) की स्थापना करें, ताकि बीते 25 सालों के जख्मों पर मरहम लगने शुरू हों।
पाक जेआईटी को अनुमति अच्छी बात: फारूक
नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पठानकोट हमले के मामले में पाकिस्तान की टीम को भारत ने अनुमति दी है यह एक अच्छी बात है। अगर दोनों देश आपसी संबंध ठीक करना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है।
अगर पाकिस्तान की जांच टीम देखना चाहती है कि उसमें कौन जिम्मेदार था, तो उन्हें देखने दीजिए। फारूक ने कहा कि अगर भारत की टीम भी लाहौर हमले की जांच के लिए उन्हें सहयोग देना चाहे, तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान को इस पर एतराज होना चाहिए। उसे मुसीबत से निकालने के लिए हम उसके साथ हो जाएं तो अच्छा ही होगा।