फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Only 9.52 per cent bank consumers have aadhar number in j&K

जम्मू-कश्मीर में केवल 9.52 फीसदी उपभोक्ताओं के ही बैंकों में आधार 

Mon, 14 Mar 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 14 Mar 2016 12:54 PM IST
सार

  • रियासत में एलपीजी के लिए 1622290 उपभोक्ताओं में से  केवल 9.52 फीसदी का ही बैंकों में डीबीटी के लिए आधार कार्ड लिंक हो पाए हैं। 
     
  • बैंकों में आधार सीड करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या के केवल 7.52 फीसदी ही है।

विज्ञापन
Only 9.52 per cent bank consumers have aadhar number in j&K
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI

विस्तार

उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। एलपीजी उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी को सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में लाने के लिए रियासत में दस फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर रियासत में एलपीजी के लिए 1622290 उपभोक्ताओं में से  केवल 9.52 फीसदी का ही बैंकों में डीबीटी के लिए आधार कार्ड लिंक हो पाए हैं। 
विज्ञापन


नौ मार्च, 2016 को रियासत सरकार के उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग की ओर से तैयार किए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एलपीजी की तीन कंपनियों, जिसमें एचपीसीएल के कुल रियासत में 1057930 उपभोक्ता हैं। 
विज्ञापन


इसमें एलपीजी के आधार लिंक करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 26 फीसदी है, लेकिन इस कंपनी के बैंकों में आधार सीड करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या के केवल 7.52 फीसदी ही है। आईओसीएल कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 383344 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 34.60 फीसदी से एलपीजी के लिए आधार सीड कर दिया है और बैंकों में आधार सीड 16.49 फीसदी उपभोक्ताओं ने किया है। बीपीसीएल कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 181016 है। इनमें से 24.07 ने ही एलपीजी के लिए आधार लिंक किया है, जबकि डीबीटी के लिए बैंकों में आधार लिंक केवल 8.77 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही किया है। 

एलपीजी डाटा बेस में डीबीटी और आधार सीड 

कंपनी    सक्रिय उपभोक्ता    एलपीजी आधार लिंक फीसदी    बैंकों में आधार लिंक फीसदी
एचपीसीएल    1057930    25.94    7.52
आईओसीएल    383344    34.60    16.49
बीपीसीएल    181016    24.07    8.77
कुल    1622290    26.90    9.52 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed