{"_id":"5e25fa058ebc3e4ae2584ee5","slug":"only-5-union-ministers-will-spread-awareness-in-kashmir-no-one-visits-in-terror-affected-areas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के पांच मंत्रियों का आज से जम्मू-कश्मीर दौरा, परियोजनाओं के बारे में करेंगे लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के पांच मंत्रियों का आज से जम्मू-कश्मीर दौरा, परियोजनाओं के बारे में करेंगे लोगों को जागरूक
Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू -कश्मीर में केंद्र सरकार के संपर्क कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए कुल 36 केंद्रीय मंत्रियों में से केवल पांच मंत्री ही कश्मीर का दौरा करेंगे। इन मंत्रियों में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और जी किशन रेड्डी शामिल हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, अगले चार दिनों में कश्मीर में केवल आठ बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं जम्मू में करीब 50 बैठकें व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कश्मीर दौरे की शुरुआत मुख्तार अब्बास नकवी आज श्रीनगर के दारा इलाके में एक हाई स्कूल और हरवान के सरबंद में एक जल संरक्षण परियोजना के शिलान्यास से करेंगे। जी किशन रेड्डी के दो दिवसीय कश्मीर दौरे की शुरुआत बुधवार यानि कल से होगी।
रेड्डी पहले दिन गांदरबल जिले में लोगों से मुलाकात करेंगे। जबकि रवि शंकर प्रसाद गुरुवार को बारामुला जिले में दो दिवसीय प्रवास की शुरूआत करेंगे। वीरवार को राज्य मंत्री श्रीपद नाइक श्रीनगर में पहुंचेंगे जबकि रमेश पोखरियाल शुक्रवार को श्रीनगर में उपस्थित रहेंगे।

अनुच्छेद 370 के निष्क्रिय किए जाने के साकारात्मक असर और सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं को लोगों को बताने पहुंचे इन मंत्रियों में किसी का भी कार्यक्रम आतंकवाद से प्रभावित दक्षिण कश्मीर के क्षेत्र पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और कुलगाम में प्रस्तावित नहीं है।
इन दौरों का मकसद संविधान के अनुच्छेद 370 के हटाए जाने से जम्मू-कश्मीर को होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा पर आने वाले मंत्री लोगों से संवाद करेंगे और उनसे विकास के विषय पर बातचीत करेंगे।