फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Only 5 Union ministers will spread awareness in Kashmir, no one visits in terror affected areas

मोदी के पांच मंत्रियों का आज से जम्मू-कश्मीर दौरा, परियोजनाओं के बारे में करेंगे लोगों को जागरूक

Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Only 5 Union ministers will spread awareness in Kashmir, no one visits in terror affected areas
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जम्मू -कश्मीर में केंद्र सरकार के संपर्क कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए कुल 36 केंद्रीय मंत्रियों में से केवल पांच मंत्री ही कश्मीर का दौरा करेंगे।  इन मंत्रियों में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और जी किशन रेड्डी शामिल हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, अगले चार दिनों में कश्मीर में केवल आठ बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं जम्मू में करीब 50 बैठकें व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कश्मीर दौरे की शुरुआत मुख्तार अब्बास नकवी आज श्रीनगर के दारा इलाके में एक हाई स्कूल और हरवान के सरबंद में एक जल संरक्षण परियोजना के शिलान्यास से करेंगे। जी किशन रेड्डी के दो दिवसीय कश्मीर दौरे की शुरुआत बुधवार यानि कल से होगी।
विज्ञापन


रेड्डी पहले दिन गांदरबल जिले में लोगों से मुलाकात करेंगे। जबकि रवि शंकर प्रसाद गुरुवार को बारामुला जिले में दो दिवसीय प्रवास की शुरूआत करेंगे। वीरवार को राज्य मंत्री श्रीपद नाइक श्रीनगर में पहुंचेंगे जबकि रमेश पोखरियाल शुक्रवार को श्रीनगर में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनुच्छेद 370 के निष्क्रिय किए जाने के साकारात्मक असर और सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं को लोगों को बताने पहुंचे इन मंत्रियों में किसी का भी कार्यक्रम आतंकवाद से प्रभावित दक्षिण कश्मीर के क्षेत्र पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और कुलगाम में प्रस्तावित नहीं है।

इन दौरों का मकसद संविधान के अनुच्छेद 370 के हटाए जाने से जम्मू-कश्मीर को होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा पर आने वाले मंत्री लोगों से संवाद करेंगे और उनसे विकास के विषय पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed