{"_id":"899039e8bce5527e1789dfbd9677c070","slug":"online-scholarship-will-apply-soon-in-all-districts-of-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के सभी जिलों में आनलाइन स्कालरशिप जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के सभी जिलों में आनलाइन स्कालरशिप जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Feb 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
जम्मू संभाग के जम्मू जिले में आनलाइन स्कालरशिप की योजना में कामयाबी के बाद शिक्षा विभाग ने अन्य जिलों में भी सुविधा उपलब्ध करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि ज्यादा परेशानी उन जिलों में आ रही है, जो कि पहाड़ी क्षेत्रों के हैं। 2015 में इन जिलों में आनलाइन स्कालरशिप की सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आनलाइन स्कालरशिप की सुविधा 2014 से उपलब्ध करवाई जा रही है। पहले चरण में इसे जम्मू जिले में शुरू किया गया था। 2014 में जम्मू जिले में सभी विद्यार्थियों को आनलाइन स्कालरशिप की सुविधा मिली। अब शिक्षा विभाग ने अन्य जिलों में भी इसे जल्द शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आनलाइन राशि जमा करवाने के लिए सभी जिलों में स्थित चीफ एजूकेशन अफसर के कार्यालय में इसके लिए सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटर से स्कालरशिप की राशि आनलाइन एकाउंट में जमा होगी। शिक्षा विभाग को इस पर काम करने में ज्यादा परेशानी डोडा, किश्तवाड़, राजोरी और अन्य पहाड़ी जिलों में हो रही है।
विज्ञापन
यहां एकाउंट खुलवाने में विभाग को परेशानी ज्यादा हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आज भी स्कालरशिप के लिए स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन आरए इंकलाबी ने बताया कि इस पर काम तेजी से चल रहा है। सीईओ कार्यालय में 2015 में इसे पूरी तरह से शुरू करने के दिशा निर्देश दे दिए हैं।